100 यूनिट बिजली खर्च करने वालों का आधा बिल देगी धामी सरकार, पढ़िए पूरी खबर।

100 यूनिट बिजली खर्च करने वालों का आधा बिल देगी धामी सरकार, पढ़िए पूरी खबर।
Spread the love

देहरादून– राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी धामी सरकार। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट तक रहेगा। यह सुविधा 01 किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को सौगात दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के उन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी जो महीने में 100 यूनिट या उससे कम बिजली खर्च करते हैं इस योजना के तहत 100 यूनिट या उससे कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के 50% बिल का भुगतान सरकार सब्सिडी के रूप में करेगी।

मुख्यमंत्री के घोषणा करने के बाद विभाग ने इस योजना पर काम करना भी शुरू कर दिया है विभागीय सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के करीब 11 लाख 40 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका महीने का बिजली खर्च 100 यूनिट या उससे कम हैं जिन्हें इस योजना का सीधा लाभ पहुंचेगा जबकि यह संख्या घट भी सकती है और बढ़ भी सकती है क्योंकि इस योजना की पात्रता के लिए केवल 100 यूनिट बिजली खपत को ही रखा गया है यानी कोई भी व्यक्ति अगर 100 यूनिट तक बिजली खर्च करता है तो उसकी केवल आधा बिल भुगतान करना होगा जबकि 100 यूनिट से जैसे ही बिजली खर्च 101 या उससे ज्यादा होता है तो व्यक्ति की पात्रता स्वयं ही समाप्त हो जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *