मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत की ओर से विशेष पूजा अर्चना।
श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ– मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत ने किया विशेष पूजन
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बद्रीनाथ धाम में डिमरी केंद्रीय पंचायत की ओर से विशेष पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम के पुजारी समुदाय श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने मुख्यमंत्री को जन्म-दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भगवान बद्री विशाल से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्रीमहालक्ष्मी से मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना व हवन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी आयोजित होंगी विशेष पूजाएं-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी सोमवार को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारी, सदस्य,तथा अधिकारी, कर्मचारी पूजा में शामिल हुए।
श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ।
अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।
इस अवसर पर पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी एवं पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदिरि, मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी विजय थपलियाल, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि लोगों द्वारा भगवान के पूजन अर्चन के पश्चात हवन भी किया गया। वेदमंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन हवनाचार्य डिमरी पुजारी पंडित शिव प्रसाद डिमरी द्वारा संपन्न करवाया गया।

