देहरादून- मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

देहरादून- मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।
Spread the love

देहरादून– देहरादून मसूरी मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल मसूरी थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, जिन्होंने जानकारी दी कि कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास एक कार (UP 46M 6977)अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

वाहन में कुल 06 लोग सवार थे। इनमें से 03 व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिनमें मामूली चोटें आई थीं। बाकि तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर 01 घायल व्यक्ति को बाहर निकाला व 02 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *