हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली।

हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली।
Spread the love

हरिद्वार–

हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली।

दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुआ फरार।

फरार बदमाश की जंगल में तलाश कर रही है पुलिस टीमें।

कुछ दिन पूर्व कोतवाली मंगलौर के लिबब्हरेडी लूट मामले में शामिल था गिरफ्तार बदमाश मेहराज।

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला है 50 वर्षीय बदमाश मेहराज।

देर रात रूडकी के मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर हुई थी मुठभेड़।

देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच रूडकी के नसीरपुर कलां-पुरकाजी मार्ग पर मुठभेड हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि देर रात्रि पुलिस गंग नहर नसीरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने जब उसका पीछा कर रोका गया तो एक व्यक्ति ने कार से उतरकर पुलिस पर फायर फोक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना

मेहराज पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ बताया जिसकी उम्र 50 वर्ष है। बदमाश मंगलौर में 7 सितंबर को हुई लूट के मामले में भी शामिल है। तथा बदमाश पर लूट हत्या जैसे मुकदमे दर्ज है। पुलिस इसका ओर भी आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *