अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे बनें बाबा, बैठाई गई जांच, मठाधीश बनाने वाले संत हो सकते है अखाड़े से बाहर।

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे बनें बाबा, बैठाई गई जांच, मठाधीश बनाने वाले संत हो सकते है अखाड़े से बाहर।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड के अल्मोड़ा जेल में अंडरवल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के द्वारा दीक्षा देकर उन्हें जूना अखाड़ा का उत्तराधिकारी बनाया गया। जहां अंडरवल्ड डॉन प्रकाश पांडे (पीपी)का नया नामकरण कर उन्हे प्रकाशानंद गिरी नाम दिया गया।

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को आज साधु संतों द्वारा गुरु दक्षिणा देकर अखाड़े में शामिल किया गया।

श्री पंचदसनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार ने अल्मोड़ा कारागार मे बंद प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को गुरु दीक्षा दी गईं, और अपने अखाड़े में शामिल किया गया। प्रकाश पांडे को पहाड़ों के विभिन्न ने जिनमें से मुख्य गंगोत्री भैरव मंदिर गंगोलीहाट के लंबकेश्वर मंदिर महादेव मुनस्यारी में कालिका माता मंदिर, काला मुनि मंदिर का मुख्य महंत बनाया गया। अल्मोड़ा कारागार में पहुंचकर थानापति राजेंद्र गिरि, महंत सुरेंद्र पुरी तथा हिंदूवादी नेता कृष्ण कांडपाल के सानिध्य में प्रकाश पांडे को गुरु दीक्षा दी गई। जिसके बाद से उनका नया नाम प्रकाशानंद रखा गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद इनको कुंभ में इनका मुंडन संस्कार किया जाएगा उसके बाद आगे के दायित्वों पर विचार किया जाए।

लेकिन अब अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडेय को जूना अखाड़े के द्वारा दीक्षा दिए जाने और मठाधीश बनाये जाने के मामले का श्री महंत हरिगिरि ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हे नही दी गई थी। महंत हरिगिरि ने इसे गलत ठहराते हुए जांच बैठा दी और कहा कि दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए 7 वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारियों की एक समिति बना दी है जो अपनी जांच कर रिपोर्ट देगी जिसके बाद पीपी को संत बनाने वाले संतों पर भी कार्यवाही की जा सकती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *