प्रधानमंत्री मोदी के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद, उत्तराखंड में शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान मुख्यमंत्री ने ली पहली सदस्यता।
देहरादून– 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही देश भर में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में सबसे पहले सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के बाद सरकार के मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इसके साथ ही प्रदेश भर में आज से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 30 लाख सदस्यता कराने का लक्ष्य तय किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के साथ ही देशभर में भाजपा का सदस्य अभियान शुरू हो गया है जो आज उत्तराखंड में भी शुरू हो गया है और कल से सभी जिलों में भी शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग अंतिम व्यक्ति के बीच पहुंचेंगे और देश भर में पार्टी ने जो 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है उसमें उत्तराखंड अहम भूमिका निभाएगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में आज के सदस्यता अभियान शुरू हो गया है और पहले सदस्य के रूप में प्रदेश का विकास और प्रदेश को जोड़कर रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदास्यता ली है और आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता के साथ वह भी जनता के बीच जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

