सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक कार मे एक महिला व एक पुरुष मृत अवस्था मे मिले, पुलिस जुटी जाँच मे।
देहरादून– थाना राजपुर के सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक कार जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े मिले है। जानकारी के अनुसार राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से कार बैठे मिले। जानकारी से पता चला कि वाहन मृतक राजेश साहू का ही है तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले है, मृतक राजेश साहू ड्राइवर का काम करता था, व महेश्वरी देवी विधवा है, निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे मिले। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है, जानकारी मे पता चला की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था रात्रि में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई, प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में AC की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं मिले,शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।


