मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्रकार वार्ता जम्मू कश्मीर चुनावों को लेकर बोले सीएम धामी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन पर उठाया सवाल।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्रकार वार्ता
जम्मू कश्मीर चुनावों को लेकर बोले सीएम धामी
कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन पर उठाया सवाल
कहा: जो लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देते रहे, उन्होंने किया गठबंधन।
कांग्रेस की मंशा भी हुई साफ, राहुल गांधी से पूछे 10 सवाल
क्या कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के अलग झंडे, धारा 370 को समर्थन करते है।
कांग्रेस जम्मू कश्मीर के युवाओं से छलावा कर पाकिस्तान का समर्थन करती है
कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाज का समर्थन करती है।।
कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा भी आया सामने ।
नेशनल कांफ्रेंस का अपना अलग एजेंडा है, क्या कांग्रेस उनको समर्थन देती है।
कांग्रेस और राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनोमी देने का भी समर्थन करती है।।
सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है।
जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के साथ हुए गठबंधन पर भाजपा ने जमकर प्रहार किया है.सचिवालय देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस से 10 सवाल पूछे हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू कश्मीर में फिर से अलग झंडे के वादे का समर्थन करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35a को वापस लाकर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के jknc के निर्णय का समर्थन करती है. क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है इस तरह अनेक सवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूछे हैं वहीं प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के विकास के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं..जिससे जम्मू कश्मीर का तेजी से विकास हुआ।
नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी से मेरे 10 सवाल –
1) क्या कांग्रेस ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’के वादे का समर्थन करती है?
2) क्या राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35A को वापस लाकरजम्मू- कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?
3) क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदलेपाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?
4) क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?
5) क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरवाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?
6) इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, वकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के JKNC के वादे के साथ है?
7) क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत “तख़्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत “कोह-ए- मारन’ के नाम से जाने जाएँ?
8) क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है?
9) क्या कांग्रेस पार्टी JKNC के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?
10) क्या कांग्रेस और राहुल गाँधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की JKNC कीविभाजनकारी सोचऔर नीतियों का समर्थन करते हैं?


