सहसपुर पुलिस ने रोडवेज के चालक व परिचालक के साथ हुई मारपीट की घटना का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार।

सहसपुर पुलिस ने रोडवेज के चालक व परिचालक के साथ हुई मारपीट की घटना का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून– रमेश तोमर पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम पटियाना थाना कालसी देहरादून ने थाना सहसपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनाँक 19-08-2024 को वादी द्वारा देहरादून डिपो की बस संख्या यू0के0-07-पीए-2878 का संचालन हरिद्वार से सहिया के लिये किया जा रहा था। शाम के समय लांघा रोड स्थित ब्रेकर के पास अत्यधिक जाम के कारण चालक द्वारा बस कच्चे में एक साइड उतार कर खडी की हुई थी, दूसरी साइड में वाहन कई लाइनों में चल रहे थे। तभी अचानक सामने से एक कार संख्या यू0के0-07-ओटी-6433 के चालक द्वारा रोंग साइड से आकर बस के ठीक सामने लगा दी और कार के चालक तौहिद उर्फ मोबिन 02. आसिक तथा 03. आमिर 4. शाहनवाज द्वारा बस के चालक रमेश तोमर को बस को पीछे हटाने को कहा गया, किन्तु जाम के चलते बस चालक रमेश तोमर द्वारा बस को पीछे हटाने से मना कर दिया, जिसको लेकर कार सवार व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडे व हथियारों से लैस होकर रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट की गयी, जिससे बस का चालक तथा परिचालक दोनों घायल हो गये।  भारतीय न्याय संहिता बनाम शाहनवाज व अन्य पंजीकृत किया गया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो/वीडियो तथा चश्मदीदों व स्थानीय व्यक्तियों के बयानो तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल तीन अभियुक्तों 01. तौहिद उर्फ मोबिन 02. आसिक तथा 03. आमिर को लांघा रोड़ से गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था, व मुख्य अभियुक्त शाहनवाज घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त शाहनवाज पुत्र शमशाद निवासी लाघा रोड थाना सहसपुर देहरादून उम्र 29 वर्ष को घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या: यू0ए0-07-टी-6435 स्विफ्ट के साथ लांघा रोड़ से गिरफ्तार किया गया। घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *