BJP नेताओं पर क्यों भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ थी आक्रोश रैली ।
देहरादून– बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ देहरादून में बड़ी आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। गैर राजनेतिक इस रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई नेता भी शामिल हुए है।
दून में बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप समेत कई दुकानें भारत बंद के चलते बंद रही। व्यापारी संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ दून में बाजार बंद का ऐलान किया जिसका असर सुबह से ही पूरे पलटन बाजार के साथ अन्य जगहों पर देखने को मिला। दून व्यापारियों के साथ हिंदू रक्षक दल, हिंदू वाहिनी, हिंदू महिला दल, पूर्व सैनिक संगठन एवं संत समाज द्वारा गांधी पार्क से डीएम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान बगलादेश में हिंदुओ के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर नारे बाजी की गई। वहीं इस रैली को हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने भी इस रैली को समर्थन दिया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्यचार पर अक्रसोह प्रकट किया। सभी दलों द्वारा डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा गया जिसमे बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की मांग की गई और जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए जिससे हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके।
वहीं बीजेपी नेताओं को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी करता देख उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा खासा नाराज हो गए है। माहरा का कहना है कि उत्तराखंड में एक के बाद एक रेप की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन उनके लिए बीजेपी नेता सड़को पर नहीं उतरते। अब हिन्दू हिन्दू भाई भाई की बात कर रहे है। बीजेपी नेता मुखौटा लगाकर काम करते है। जिनकी असलियत खुलती जा रही है।

