मसूरी विधानसभा में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मन्त्री, कहा तिरंगा हमारे आन बान और सम्मान का प्रतीक, भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।
देहरादून– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। मसूरी विधानसभा में भाजपा के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि यह यात्रा किशनपुर डाईवर्जन से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए हाथीबड़कला, देहरादून में संपन्न हुई। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस यात्रा में उमड़ी भीड़ की जमकर सराहना करते हुए प्रधानमंत्री की इस मुहिम को काफी सराहनीय बताया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं, युवाओं सहित स्थानीय जनता ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। प्रदेश के हर विधानसभा में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट मन्त्री व मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गणेश जोशी का कहना है कि 11 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। प्रत्येक भारतवासी तीरंगे का सम्मान करता है और इस तरह की यात्रा से लोगों को घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोतसाहित किया जा रहा है। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ महेंद्र भट्ट और गणेश जोशी ने स्कूटर पर बैठकर तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।


