शिव सेना महिला मोर्चा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, जिला अध्यक्ष हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ को नियुक्ति पत्र ।
हरिद्वार– शिवालिक नगर हरिद्वार मे शिव सेना महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम किया गया, जिसमे सैकड़ो के संख्या मे कार्यकर्ता शामिल है, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख महिला प्रकोष्ठ काजल सिंह द्वारा की गई, कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा अग्रवाल को जिला अध्यक्ष हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ नियुक्ति पत्र दिया गया तथा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रवि सक्सेना को जिला उप प्रमुख व मीनू अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष और नीलम सिंह को जिला सचिव एवं मीनू सैनी शोभा बाबरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में रीना जोशी के साथ दर्जनों महिलाओं ने शिवसेना की सदस्यता ली गई, प्रदेश प्रमुख काजल सिंह ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए संगठन के कार्य एवं रीति नीति के बारे में बताया तथा सभी पदाधिकारीयों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम का संचालन देहरादून जिला अध्यक्ष निशा मेहरा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य सचिव धर्मेंद्र सिंह प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय कार्यालय सचिव सतबीर राठौर अनिल प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

