दिल्ली की घटना के बाद उत्तराखंड में भी कोचिंग संचालकों पर शिकंजा, मंत्री के आदेश,होगी मानकों की जांच।

दिल्ली की घटना के बाद उत्तराखंड में भी कोचिंग संचालकों पर शिकंजा, मंत्री के आदेश,होगी मानकों की जांच।
Spread the love

देहरादून– दिल्ली के घटना के बाद अब उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरो पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही हैं। दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुए तीन छात्रों की मौत के बाद शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संज्ञान लिया हैं। उत्तराखंड के शहरी आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को इस बारे में कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई और यह घटना बेहद दुखद हैं और इस तरह की कोई भी घटना मानसून के दौरान उत्तराखंड में नही घटनी चाहिए।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय तथा आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिनमें कार्रवाई की जा रही है उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *