सोशल मीडिया में फायर ब्रिगेड की गाड़ी और आईपीएस अधिकारी का घर चर्चाओं मे, क्या है वायरल विडिओ का सच।
देहरादून– सोशल मीडिया में फायर ब्रिगेड की गाड़ी और आईपीएस अधिकारी का घर चर्चाओं का विषय बना हुआ है । यह वीडियो देहरादून के ईस्ट कैनाल रोड स्तिथ मशहूर आईपीएस अधिकारी अर्चना त्यागी के घर की बाहर की बताई जा रही है । वायरल वीडियो में फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर की टंकी में पानी डालती हुई दिखाई दे रही है । उत्तराखंड पुलिस एडीजी अमित सिन्हा ने बताया फिलहाल मामले का संज्ञान लिया जा रहा है । ऐसी स्तिथि आगे ना हो इसके लिए एक रणनीति भी तैयार की जाएगी।
जबकी देहरादून एसएसपी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सज्ञांन लिया गया, जिसमे अग्निशमन अधिकारी देहरादून से उक्त घटनाक्रम के सम्बंध में जानकारी ली गई तो अग्निशमन अधिकारी देहरादून ने बताया की यह विडिओ 15-06-2024 को ई0सी0 रोड स्थित एक घर, जिसमें 02 वृद्व व्यक्ति निवासरत थे, में घरेलु एल0पी0जी0 के लीकेज की सूचना फायर स्टेशन देहरादून को प्राप्त हुई थी, जिस पर फायर स्टेशन देहरादून से फायर टीम को दमकल के वाहन के साथ मौके पर भेजा गया था, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा घर के किचन के अन्दर कैबिन में रखे एल0पी0जी0 सिलेण्डर पर पानी डालकर लीकेज को हल्का किया गया व तात्कालिक कार्यवाही करते हुए किसी बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया, मौके पर सिलेण्डर को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखकर पानी से एलपीजी को हल्का कर स्थिति सामान्य की गई।

