बजट में क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा, देखिए पूरी खबर।
देहरादून– पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट आज पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे संसद में पेश किया जो उनका बतौर वित्त मंत्री लगातार सातवां बजट है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया है। जिसमें उन्होंने कई बड़े एलान किए हैं, इस बार वित्त मंत्री ने 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई और 2 पर बढ़ाई है। इसका मतलब कि 7 प्रोडक्ट सस्ते और 2 महंगे हो सकते हैं।
मेडिकल में कैंसर से जुड़ी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इससे कैंसर का इलाज सस्ता होगा।
उन्होंने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी कर दी है। सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे थे इससे सोने और चांदी से बनने वाले गहने सस्ते हो जाएंगे। यह आभूषण के शौकीनों के लिए बड़ी राहत होगी।
वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर भी टैक्स कम किया है। चमड़े से बनी वस्तुओं के साथ झींगा मछली के दाम में भी कमी आएगी।
वित्त मंत्री ने कुछ टेलिकॉम इक्विपमेंट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। पहले इन प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी थी, लेकिन अब 15 फीसदी लगेगी।
वित्त मंत्री ने प्लास्टिक प्रोडक्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई जिससे प्लास्टिक से बनी चीजों के दाम भी बजट के बाद बढ़ सकते हैं।
सोलर सेल या फिर सोलर मॉड्यूल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर ग्लास पर भी टैक्स बढ़ा है। जिससे कि सोलर सिस्टम लगवाना अब थोड़ा महंगा होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के किसानों के लिए कई ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में देशभर में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस योजना के तहत 1.8 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में बनेंगे हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल अवसंरचना स्थापित करेगी सरकार।
मोदी सरकर 3.O के बजट 2024 को लेकर उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या नें कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज एक बहुआयामी बजट पेश किया गया है जोकि भारत की विकास यात्रा को अभूतपूर्व गति देगा। यह एक सर्वस्पर्शी बजट है, जिसमें समाज के हर वर्ग के उत्थान और उसकी उन्नति को सुनिश्चित किया गया है।
इस बजट में, महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित कर आदरणीय प्रधानमंत्री और माननीय वित्त मंत्री ने महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया है।
केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट पर CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज ऐतिहासिक बजट पेश किया है । PM के नेतृत्व में देश विकास नए आयाम छू रहा है । उसके साथ ही उन्होंने बजट सर्वस्पर्शी भी बताया मुख्यमंत्री धामी ने कहा की यह बजट महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्गीय, विद्यार्थी सहित सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करेगा और बजट राष्ट के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए सोपान गढ़ेगा। वही उन्होंने कहा कि इस बजट में विकसित भारत का संकल्प बजट में समाहित है । पिछले 10 सालों से देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है । वही उत्तराखंड के लिए बजट में हुए प्रावधान को लेकर कहा कि इस बजट से उत्तराखंड प्रदेश को लाभ मिलेगा आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है । जिसके लिए आपदा में विशेष प्रावधान के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया ।

