कनखल में विराजे भगवान शिव, एक महीना यहीं से करेंगे सृष्टि का संचालन सोववार से हुई सावन के महीने की शुरुआत, दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़ ।

कनखल में विराजे भगवान शिव, एक महीना यहीं से करेंगे सृष्टि का संचालन  सोववार से हुई सावन के महीने की शुरुआत, दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़ ।
Spread the love

हरिद्वार– कनखल में विराजे भगवान शिव, एक महीना यहीं से करेंगे सृष्टि का संचालन,

सोववार से हुई सावन के महीने की शुरुआत, दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़, आज से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है और आज के दिन विशेष संयोग बना है कि सोमवार के दिन से सावन की शुरुआत हुई है। हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, दही, भांग-धतूरे और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना कर रहे हैं।

हरिद्वार की कनखल नगरी भगवान शिव की ससुराल है और मान्यता है कि भगवान शिव सावन के महीने में कनखल में ही निवास करते हैं। यही से सृष्टि का संचालन करते हैं। माता सती की मृत्यु के बाद भगवान शिव ने ही राजा दक्ष को कनखल के दक्ष मंदिर में निवास करने का वरदान दिया था और यही कारण है कि साल भर इस मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *