मौसम विभाग का अलर्ट जारी, मौसम का बिगड़ा रहेगा मिज़ाज,इस जिले में 01 से 12 तक समस्त शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, मौसम का बिगड़ा रहेगा मिज़ाज,इस जिले में 01 से 12 तक समस्त शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद।
Spread the love

देहरादून– मौसम विभाग का अलर्ट लगातार जारी

मौसम का बिगड़ा रहेगा मिज़ाज, मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक ने दी जानकारी।

मंगलवार को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

देहरादून जनपद और नगर क्षेत्र में 23 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और शिक्षण संस्थान

भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

डीएम देहरादून के दिशा निर्देश पर जारी हुए आदेश।

नगर मजिस्ट्रेट ने भी छुट्टी के आदेश किए जारी,

कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान रहेगें बंद, मौसम विभाग ने भारी बारिश का जारी किया है अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं National Disaster Alert Portal के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 जुलाई, 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 23.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *