10 साल में तैयार हुआ पारे से बना 5400 किलो का शिवलिंग, हरिद्वार में हुई स्थापना।
देहरादून– हरिद्वार के बहादराबाद में 5400 किलो के शिवलिंग की स्थापना की गई। इस शिवलिंग को बनाने में दस साल का समय लगा। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार और पूजा पाठ के बाद साढ़े चार फीट ऊंचे शिवलिंग को स्थापित किया गया।

दरअसल हरिद्वार के बहादराबाद में हाईवे पर श्री शिरडी साईं समर्थ ट्रस्ट द्वारा 22 बीघा जमीन में बड़ा मंदिर बनाया गया है। मंदिर में सांई बाबा की मूर्ति की स्थापना के साथ ही पारद शिवलिंग की स्थापना की गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि तीर्थाटन को बढ़ावा देने और विश्व शांति की कामना लेकर उन्होंने मंदिर का निर्माण कराया है। 2014 से गुजरात में पारा धातु से शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ और अवश्वमेघ यज्ञ कराने के बाद इसे हरिद्वार लाकर स्थापित किया गया। शिवलिंग स्थापना के साथ ही मंदिर में एक बड़ा ध्यान केंद्र भी बनाया जाएगा।

