बच्चे स्टिंग एनर्जी ड्रिंक पी रहें हैं या हो रहे है नशे के शिकार, बोतल के ऊपर भी लिखा हुआ है की इनके लिए है निषेध।
देहरादून– यह आश्चर्यजनक ताज़ा स्वाद के साथ एक ऊर्जा पेय है। इसमें कैफीन, टूरिन और बी-विटामिन होते हैं – वे मन को उत्तेजित करते हैं और शरीर को सक्रिय करते हैं।
कैफीन की मात्रा 200 मिलीग्राम/लीटर है, और चीनी की मात्रा 46 ग्राम प्रति सर्विंग (300 मिली) है, जो एक उत्तेजक है जो सतर्कता और ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। हालाँकि, बहुत अधिक कैफीन कई दुष्प्रभावों का कारण बन सकता है, जिसमें चिंता, अनिद्रा, सिरदर्द और चक्कर आना शामिल हैं।
बच्चे स्टिंग एनर्जी ड्रिंक पी रहें हैं या हो रहे है नशे के शिकार,बोतल के ऊपर भी लिखा हुआ है की बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सेंसटिव लोगों के लिए निषेध है, गांव के गली मोहल्लों में किराने की दुकानो और बेकरी पर भी बिक रहा कैफीन नाम का नशा। आजकल अधिकतर बच्चे दुकान पर जाते ही स्टिंग एनर्जी ड्रिंक पी रहें हैं। मात्र 20 रुपए में मिलने वाली इस ड्रिंक में केफिन नाम का नशा लिखा रहता है। आप बोतल के ऊपर लिखा हुआ बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सेंसटिव लोगों के लिए निषेध है, जिसको आप देख सकते है। लेकिन इसके बाद भी बच्चे अनजाने मे इस ड्रिंक का सेवन कर रहें है, जो बच्चों को सीधा नशे की ओर धकेल रहा है और उनके स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। कैफीने ऐसा नशा है जिसे छोड़ना बहुत कठिन हो जाता है। जब बच्चों को इसकी लत लग जाती है, तो माता, पिता को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नशा घर, परिवार बर्बाद करने और अपराध की तरफ ले जाने का एक बड़ा कारण है।

