उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक सभी पांच सीटों पर लगातार तीसरी बार किया क्लीन स्वीप।

उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक सभी पांच सीटों पर लगातार तीसरी बार किया क्लीन स्वीप।
Spread the love

देहरादून– लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड के मतदाराओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। प्रदेश के सभी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने भारी बहुमत से जीत की हैट्रिक लगाई है।

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। भाजपा और कांग्रेस समेत कुल 55 प्रत्याशी मैदान में थे। 83 लाख से अधिक मतदाताओं में से 47.72 लाख (लगभग 57.4 फीसदी) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में शुरुआत से ही सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त मिलनी शुरू हो गयी। यह बढ़त अंत तक कायम रही और सायं छह बजे तक सभी सीटों पर तस्वीर साफ हो गयी। टिहरी सीट से भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 2.72 लाख से अधिक वोटो से हराया है। इस सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

पौड़ी गढवाल सीट से भाजपा के अनिल बलूनी ने कोग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 1.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया है।

हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेंद्र रावत को 1.63 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया है। अल्मोड़ा से भाजपा के अजय टम्टा ने लगातार तीसरी व्बर विजय हासिल की है और उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप टम्य को 2.25 लाख से अधिक मतों से हराया है। नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से भाजपा के अजय भट्ट ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3.34 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया है। उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े फैसले को बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां प्रदेश को दो सो करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली वंही मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में यूसीसी कानून, सख्त धर्मांतरण कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान और शशक्त नकल विरोधी कानून के जरिए एक कुशल प्रशासक की छवि चलाई। संगठनात्मक रूप से भो भावया पूरी तरह सक्रिय रही और एक साल पहले से चुनावी राजनीति भूनाने में जूट गयी। उधर, कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन में काफी विलंब कर दी। इसका असर प्रचार प्रसार पर पड़ा। प्रियंका गांधी को छोड़ कर कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के एक भी नेता ने उत्तराखंड में प्रचार प्रसार में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस के बड़े नेताओं मसलन हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रतिम सिंह का चुनाव नहीं लड़ना भी पार्टी के लिए नुकसानदेह रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता का आभार जताया  उन्होंने खा की लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने इतिहास रचते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। विजय पाने के लिए अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी और अजय टम्टा को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने हमें जो जनादेश रूपी आशीर्वाद दिया है उसके लिए देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता का हृदयतल से आभार। हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड की जनता की सेवा करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इसी प्रकार तत्परता के साथ कार्य करती रहेगी।

किसको कितने वोट मिले —

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *