बेखौफ बदमाशों ने देहरादून के शांत वादियों को बनाया निशाना, मंसूबे विफल होता देख बदमाशों ने किया फायर।

बेखौफ बदमाशों ने देहरादून के शांत वादियों को बनाया निशाना, मंसूबे विफल होता देख बदमाशों ने किया फायर।
Spread the love

देहरादून– बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर देहरादून के शांत इलाके डूंगा गांव में लूट की घटना को अंजाम देने प्रयास किया। मंगलवार देर रात लूटपाट के इरादे से चार बदमाश डूंगा गांव स्थित मकान में दाखिल हुए। आहट सुनकर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। मंसूबे को विफल होता देख बदमाशों ने फायर कर दिया। परिवार के मुखिया ने बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया तो तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया और फरार हो गए।

घटनाक्रम के मुताबिक मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले अनिल शर्मा ने भीड़-भाड़ से दूर डूंगा गांव में मकान बनाया और 2020 से यहीं रह रहे हैं। मंगलवार रात करीब 1.50 बजे उनकी पत्नी ममता शर्मा शौचालय जाने के लिए उठी। इसी बीच उनको कुछ आहट सुनाई दी। देखा कि कुछ बदमाश खिड़की का शीशा तोड़कर घर में दाखिल हो रहे थे। ममता शर्मा ने अपने पति अनिल शर्मा को वक्त रहते आगाह किया। इस पर अनिल शर्मा ने शोर मचा दिया। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लूट का मंसूबा विफल होता देख एक बदमाश ने फायर झोंक दिया।

अनिल शर्मा ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके सिर पर तमंचे की बट से वार किया, जिससे वह चोटिल हो गए। मौका देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद अनिल शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी फोर्स के के साथ मौके पर पहुंचे। आस पास कॉम्बिंग की गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। आस पास का इलाका सुनसान है। कुछ सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश के प्रयास किए गए। वहीं, अनिल शर्मा की बेटी कनिका शर्मा की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया कि चार बदमाश घटना में शामिल थे। अनिल शर्मा मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले है। सांस की तकलीफ होने की वजह से डाक्टर ने हवा बदलने की सलाह दी थी। इसी के बाद अनिल शर्मा अपने परिवार के साथ शांत वादियों के बीच डूंगा गांव में आकर बस गए थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटी है। जबकि बेटा एनसीआर में परिवार के साथ रहता है और वहीं पर जॉब करता है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *