प्रियंका गांधी की रैली से उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीट को मिलेगा बूस्ट,हरिश रावत बोले बदलाव के लिए वोट करेगी जनता।

प्रियंका गांधी की रैली से उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीट को मिलेगा बूस्ट,हरिश रावत बोले बदलाव के लिए वोट करेगी जनता।
Spread the love

देहरादून– एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हरिद्वार लोकसभा सीट प्रत्याशी विरेंद्र रावत के पक्ष में हुई रुड़की रैली पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली से कांग्रेस पार्टी को बूस्ट करने में मदद मिलेगी_ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो अनुमान लगाए बैठी है जनता उसका ऐसा जवाब देगी कि भाजपा को जनता के उत्तर से शॉक लगेगा उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बनाए बैठी है और उसी के तहत जनता वोट करेगी।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड की दो लोकसभा सीटों पर चुनावी रैलियां की प्रियंका गांधी ने सबसे पहले उत्तराखंड के रामनगर में पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी रैली की तो वहीं रुड़की में हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील की। रैली के दौरान मंच और जन समर्थन में इंडिया गठबंधन की भी झलक देखने को मिली प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही जनता से अपील की कि वह इस बार बदलाव लाने के लिए कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रियंका गांधी की रैली के बाद कहा कि प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की में अभूतपूर्व रैली हुई है प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के परिवेश में बातें की जिसे यहां की जनता ने उन्हें धैर्य के साथ सुना प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार जनता ने बदलाव का मन बनाया है वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के 400 पर के नारे को ओवर कॉन्फिडेंस बताया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *