पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती     पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
Spread the love

देहरादून– युवती को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में अलग अलग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों में विवाद हुआ और एक युवक के पेट में गोली मार दी।

घायल युवक का उपचार महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। बुधवार रात की घटना के बाद पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

 

पटेलनगर कोतवाली पुलिस को जतिन निवासी ग्राम झबीरन सरसावा सहारनपुर ने शिकायत दी।

बताया कि वह ग्राफिक एरा से बीएससी कर रहा है। हाल में सुभाषनगर में रहता है। बताया कि बुधवार को उसकी परिचित युवती का बर्थडे था। पार्टी करने वह राजपुर रोड स्थित एक होटल में गए थे। साथ में परिचित युवती के बहन और अन्य भी थे। वापस लौटते हुए झीबरहेड़ी के पास से विनीत नेगी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ और युवक भी थे।

युवती को लेकर विनीत नेगी की जतिन से पुरानी रंजिश है। जतिन का कहना है कि परिचित युवती और अन्य को घर छोड़ने के लिए गया तो आइएसबीटी जाने वाली सड़क के पास विनीत नेगी व उसके दोस्तों ने उन्हें घेर लिया और विवाद के दौरान फायर कर दिया। उसके साथी आशीष शर्मा के पेट में गोली लग गई। इंस्पेक्टर कमल कुमार ने बताया कि विनीत नेगी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने चलाई है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *