ऋषिकेश में प्रधानमंत्री ने विशाल चुनावी सभा को किया संबोधित, किसने हिंदू धर्म की शक्ति का विनाश करने का लिया है प्रण।

ऋषिकेश में प्रधानमंत्री ने विशाल चुनावी सभा को किया संबोधित, किसने हिंदू धर्म की शक्ति का विनाश करने का लिया है प्रण।
Spread the love

देहरादून– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऋषिकेश में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस पर निशाना साधा और जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। कोई यह नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए है। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विराेध किया, जितने अड़ंगे डाल सकते थे डाले, अदालत में भी रूकावटें करने की कोशिश की, लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ करके उनके घर जाकर उनको निमंत्रण दिया तो कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया।

ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में गुरुवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने प्रण लिया है और सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे। ये कांग्रेस शक्ति स्वरूपा मां धारी देवी, मां चंद्र बदरी, मां ज्वालपा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती है। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही है, उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। ये वही कांग्रेस है जो कहती रही है कि मां गंगा के किनारे हर की पौड़ी नहीं है। ये कहते हैं, एक नहर के किनारे बसी है। अब ये गंगा जी के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हें उत्तराखंड के लोग सबक सिखाकर रहेंगे।

मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान ब्रह्म कमल से जुड़ी हुई है। ये धरती ब्रह्म कमल की धरती है और इसलिए इस बार भी यहां पूरी शान से पंच कमल खिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प, पल-पल देश के नाम, 24×7 दिन काम, ये मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा कि 19 अप्रैल को टिहरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह, गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र को विजयी बनाना है। पीएम ने कहा कि लेकिन मेरी अपेक्षा ज्यादा है। पुराने सारे रिकार्ड तोड़ने हैं। एक एक पोलिंग बूथ को जीतना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है और भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे। आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। यह भाजपा की मजबूत सरकार ही है, जिसने सात दशक बाद जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने का साहस किया। तीन तलाक के विरूद्ध कानून बनाया। महिलाओं को लोकसभा-विधानसभा में आरक्षण दिया। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।

सैनिक बहुल उत्तराखंड में जनता की नब्ज पर हाथ रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक-वन पेंशन कभी लागू नहीं होता। मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन लागू करके पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा उनके खातों में पहुंचा दिए है। उत्तराखंड में भी साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं। 0कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए भाजपा ने भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक राइफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमान वाहन पोट तक देश में ही बन रहे हैं। आज देश की सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगे बन रहीं हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *