पालतू कुत्ते ने तेंदुए से बचाई परिवार की जान, आंगन में घूम रहे थे पति-पत्नी और बच्चा।
देहरादून/पिथौरागढ़– कुत्ता वफादार होता है ऐसे किस्से और कहानी तो आपने खूब पढ़ी और सुनी भी होगी, लेकिन पिथौरागढ़ में एक पालतू कुत्ते ने ऐसा कमाल कर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। घर के आंगन में घुसे तेंदुए ने जब शिक्षक और उनकी पत्नी व 7 साल की बेटी पर करने वला ही था की उससे पहले उनके पालतू कुत्ता तेंदुए पर हमलावर हो गया सिर्फ तेंदुए से भिड़ा बल्कि खुद घायल होकर परिवार के सदस्यों की जान भी बचा ली।
बस्ती निवासी राजेश धामी अतिथि शिक्षक हैं, रविवार देर शाम को अपनी पत्नी और बच्ची के साथ आंगन में टहल रहे थे तभी घात लगाए तेंदुए बैठा था जैसे ही उसने हमला किया उससे पहले उनके लैब्राडोर कुत्ते ने तेंदुए पर हमला कर दिया, और इस तरह वफादार लैब्राडोर ने अपने मालिक और परिवार की जान बचाई, लैब्राडोर की उम्र मात्र अभी 14 महीने है। कुत्ते ने तेंदुए से जोरदार मुकाबला किया और परिवार की जान भी बचाई, शोर सुनकर आसपास के घरों लोग पहुंचे उन्होंने हल्ला किया तो तेंदुए ने कुत्ते को छोड़कर भाग गया तेंदुए के हमले से कुत्ता घायल हो गया जैसे अब उपचार के लिए पशु अस्पताल लाया गया जंहा उसका उपचार किया जा रहा है।

