जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को भाजपा मे ही मिलती है तवज्जो, महेंद्र भट्ट को राज्य सभा टिकट मिलने का भाजपा ने किया स्वागत।

जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को भाजपा मे ही मिलती है तवज्जो, महेंद्र भट्ट को राज्य सभा टिकट मिलने का भाजपा ने किया स्वागत।
Spread the love

देहरादून– भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा का टिकट दी जाने का प्रदेश संगठन ने स्वागत किया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी ने समय समय पर उन्हे कई जिम्मेदारी दी जिस पर वह खरे उतरे हैं। भट्ट ने राज्य मे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अहम कार्य किया है जिसके सुखद परिणाम सामने है। उनके मिलनसार स्वभाव और हर कार्यकर्ता की बात को सुनने के साथ समर्पण तथा बेदाग छवि से वह आज हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरक बने हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का यह बेहतर निर्णय है और इससे साफ है कि हमेशा ही कार्यकर्ता आधारित भाजपा मे समर्पित कार्यकर्ता को सदैव तवज्जो दी जाती है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *