मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक,कर्फ्यू लगाया,दंगाइयों को गोली मारने के दिये गये आदेश, सभी स्कूल रहेंगे बंद।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक,कर्फ्यू लगाया,दंगाइयों को गोली मारने के दिये गये आदेश, सभी स्कूल रहेंगे बंद।
Spread the love

देहरादून/हल्द्वानी– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में कोर्ट के निर्देशों के तहत कार्रवाई की जा रही थी। अवैध अतिक्रमण को हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोटें आई हैं। फिलहाल उसे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां पर तत्काल पुलिस और केंद्रीय बलों की कंपनियां भेजी जा रही हैं उन्होंने कहा कि सबसे शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया है और आगजनी की है उनकी पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विकास खंड ,हल्द्वानी के समस्त विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित ( राज0, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया फैसला, खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र कुमार मिश्र की ओर से लिया गया फैसला, दिनांक 9 फरवरी 2024 को सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे ।समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *