ऐतिहासिक कार्यों को मीडिया टीम जनता तक पहुंचाए, राजधानी दून में भाजपा ने आयोजित की मीडिया टीम की कार्यशाला।

ऐतिहासिक कार्यों को मीडिया टीम जनता तक पहुंचाए, राजधानी दून में भाजपा ने आयोजित की मीडिया टीम की कार्यशाला।
Spread the love

देहरादून– जीएमएस रोड़ स्थित होटल में आयोजित भाजपा की मीडिया टीम कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमने कठोर नकल कानून, सख्त धर्मांतरण कानून, धार्मिक अतिक्रमण पर कार्यवाही, मातृ शक्ति को 30 फीसदी आरक्षण जैसे अनेकों ऐतिहासिक कदम उठाए हैं । आप सबको राज्य और केंद्र के ऐसे तमाम प्रयासों को जनता के मध्य अधिक से अधिक प्रसारित करना है ।

मंगलवार को राजधानी के एक होटल में भाजपा की प्रदेश मीडिया कार्यशाला आयोजित हुई। मोदी को प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं जफर इस्लाम ने संबोधन दिया। सीएम ने कहा कि अब सरकार को यूसीसी का वो ड्राफ्ट मिलने जा रहा है जिसे लागू करने के लिए जनता ने हमे अपना आशीर्वाद दिया था । उन्होंने भाजपा की मीडिया टीम से आवाहन किया कि यूसीसी के मुद्दे की विस्तृत जानकारी सभी माध्यमों से जनता को देनी है। साथ ही पर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति को भी दूर करना है ।

भाजपा का स्वर्णिम काल अभी बाकी :

6 सत्रों में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, समय के बदलाव के साथ भाजपा ने भी सांगठनिक कार्यकलापों में बड़ा बदलाव किया है। जिसका नतीजा है दुनिया की सबसे बड़ा राजनितिक संगठन बनना। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी नहीं आया है, जिसको लाने के लिए हम सभी को सहभागी बनना है। उन्होंने आह्वान किया कि जीत तो हमारी तय है, लेकिन हमारी कोशिश होनी चाहिए ये जीत राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी जीत होनी चाहिए । उन्होंने कहा, डिजिटल दौर में मीडिया की महत्ता और चुनौतियां बढ़ गई हैं। हमारे प्रशिक्षित और सक्रिय मीडिया विभाग, सोशल मीडिया और आईटी के सहयोगी संयुक्त रूप से बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।इस दौरान बलूनी ने प्रतिभागी पदाधिकारियों से सुझाव लिए और उनके मीडिया मैनेजमेंट से जुड़े सवालों पर मार्गदर्शन दिया ।

विपक्ष के दुष्प्रचार का सकारात्मक जवाब देना है :

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आगामी लोकसभा चुनावों में होने वाली जीत में मीडिया का रोल सबसे अहम होने वाला है । क्योंकि विपक्ष लगातार मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से नकारत्मक प्रचार करने की रणनीति पर काम रहा है । लेकिन हमे उस नकारात्मकता को सकारात्मक जवाब के साथ आगे बढ़ाना है । सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और संगठन की गतिविधियों जनता के बीच पहुंचाने में मीडिया टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देना है । कार्यशाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय संगठन की दृष्टि से मीडिया को लेकर प्रदेश के प्रभारी गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

भाजपा ‘भारत माता की जय’ संकल्प के साथ चलने वाली पार्टी 

इस दौरान पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान आधारित सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा, एक लाइन में कहें तो हमारा विचार है, भारत माता की जय । भाजपा विचार, मूल्य और सिद्धांत को लेकर चलने वाली देश की इकलौती राजनैतिक पार्टी है । हम पंच निष्ठा और सात संपर्क सूत्रों के साथ एकात्म मानववाद के अंतोदय मिशन को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ।

विधानसभा स्तर पर होगी मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति

इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा, चुनाव की दृष्टि से प्रदेश मीडिया कोर कमेटी बनाई जाएगी, जो विभिन्न समसामयिक राजनैतिक मुद्दों पर पार्टी की वैचारिक पक्ष पर विमर्श करेंगे । साथ ही पहले लोकसभा, फिर विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारी और टीम तैयार की जाएगी। चुनाव के दृष्टिगत पीएम मोदी समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं की प्रस्तावित रैलियों और रोड़ शो को लेकर मीडिया मैनेजमेंट की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर के संचालन में संपन्न हुई इस कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट आदि मौजूद रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *