उत्तराखंड को मिलेगा नया मुख्य सचिव,बुधवार को रिटायर हो जाएंगे मौजूदा मुख्य सचिव संधू। 

उत्तराखंड को मिलेगा नया मुख्य सचिव,बुधवार को रिटायर हो जाएंगे मौजूदा मुख्य सचिव संधू। 
Spread the love

देहरादून– वर्ष 1988 बैच की वरिष्ठ आई ए एस आधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उत्तराखंड की नई मुख्य सचिव होंगी। वह मुख्य सचिव डा.एसएस संधु का स्थान लेंगी। कार्मिक विभाग के एक आधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

मौजूदा मुख्य सचिव संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार भी मिला था। उनके रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड आईएएस केडर में वर्तमान में राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं। वैसे तो राधा रतूड़ी और एसएस संधू एक ही बैच की अधिकारी है लेकिन मध्यप्रदेश काडर से उत्तराखण्ड काडर में परिवर्तन होने से राधा रतूड़ी 88 बैच में सबसे नीचे पायदान पर आ गई थी। आईएएस रतूड़ी ने अपनी सादगी से भी अलग पहचान बनाई है। उनका रिटायरमेंट मार्च, 24 में है। उत्तराखंड में इससे पहले भी कई सीनियर महिला आईएएस अफसर रही हैं, पर वे मुख्य सचिव की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाई।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। वह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। हालांकि अभी राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनने का आदेश जारी नहीं हुआ है। कार्मिक विभाग के सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री की सहमति मिल चुकी है । बहुत जल्द आवेश जारी कर दिया जाएगा। राधा रतूड़ी का चूंकि मार्च महीने में रिटायरमेंट है और उनका कार्यकाल सिर्फ 2 महीने का होगा इसलिए 6 महीने का सेवा विस्तार मिल सकता है । लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद निर्वाचन आयोग भी नहीं चाहेगा कि किसी अन्य अधिकारी को मुख्य सचिव की कुर्सी थमाई जाए। रिटायरमेंट के बाद एस एस संधू को विद्युत नियामक आयोग में अध्यक्ष का पद दिया जा सकता है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *