चार दशक बाद शुरू हुआ, मसूरी से विंटर रैली शो

चार दशक बाद शुरू हुआ, मसूरी से विंटर रैली शो
Spread the love

 

उत्तराखंड- देहरादून के मसूरी में प्रसिद्ध मोटरस्पोर्ट अग्रणी स्व० नाजिर हुसैन जिन्होने सन् 1971 में इडियन ऑटोमेटिव रेसिंग क्लब की स्थापना की थी एवं हिमालयन कार रैली का आयोजन सन् 1980 से 1990 के दशक में उनके द्वारा किया जाता रहा है। विगत कई पूर्व वर्षों में इस रैली का आयोजन मसूरी सवाय होटल द्वारा किया जाता था, जिसको इस बार किशोर कुमार काया जी प्रबंधक सवाय होटल जिनके योगदान से इस रैली को चार दशक के बाद फिर से शुरू की किया जा सका है, इस रैली में पार्टिसिपेन्ट द्वारा 100 से अधिक ऐतिहासिक एवं भव्य कारे, 1981 के मूल हिमालयन रैली मार्ग पर चलाई जायगी। होटल मसूरी एक ऐसा गंतव्य है जो इन सभी सम्मानित यात्रियों को एक उल्लासपूर्ण अनुभव प्रदान करने में सक्षम है।।                                          यह रैली 8 नवंबर को नोयडा, उत्तरप्रदेश से आरम्भ हुई एवं लैन्सडाउन से दिनांक 09.11.2021 हमारे उत्तराखण्ड के राज्य स्थापना दिवस पर मसूरी के लिये रवाना हुई, यह रैली हिमाचल प्रदेश के मनाली में दिनांक 12.11.2021 को समाप्त होगी।      इस रैली में दीपा मलिक जो भारतीय पैरालिम्पक कमिटी की सदस्या एवं पैरालिम्पक मैडलिस्ट भी है उन्होंने भी रैली में भाग लिया है,   कोविड-19 संक्रमण के कारण केवल भारत देश के ही प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले पाये है परंतु आने वाले वर्षों में देश एवं विदेश के प्रतिभागी भी हिस्सा ले सकेंगे, मंत्री सतपाल महाराज पर्यट्न मंन्त्री, ओर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी राष्ट्रीय पदम श्री रस्किन बाण्ड पदम श्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति द्वारा होटल से कारक की सबसे बड़ी रैली को हरी झंडी दिखाकर हिमाचल के लिए रवाना किया गया, विंटर का रैली के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने बधाई शुभकामनाएं दी हैं यह विंटर रैली का आयोजन कई लोगों को आकर्षित कर रहा है शीतकाल के अंदर पर्यटक थम सा जाता है जिसमें यह रैली प्राण फुकने  का काम कर रही है इससे  लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ेगा ओर लोकल लोगो को रोजगार मिलेगा,

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *