ईंट भट्ठे की दीवार गिरी,5 मजदूरों की मौके पर मौत, एक की उपचार के दौरान गई जान,एडीएम को सौंपी डीएम हरिद्वार ने जांच।
हरिद्वार/मंगलौर– मंगलवार की सुबह हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र लहबोली में एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों की जिंदगी असमय ही समाप्त हो गई। हरिद्वार के साथ ही राज्य के मैदानी इलाकों में संचालित हो रहे ईंट भट्ठे पर इस बड़े हादसे ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह कि क्या भट्ठा संचालक नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सवाल यह कि क्या इसके लिए जिम्मेदार विभाग और अधिकारी समय समय पर जांच करते हैं या फिर विशेष कारणों से इस तरफ ध्यान ही नही जाता। जिन मजदूरों की मौत हुई है उनमें से 3 उत्तर प्रदेश के निवासी थे जबकि 3 उत्तराखंड के ही रहने वाले थे। मौके पर मौजूद एक मृतक के परिजन की माने तो इस ईंट भट्ठे पर मानकों को दरकिनार कर काम किया जा रहा था। यही वजह थी कि दीवार भरभरा कर गिर गई और 6 मजदूरों की जान चली गई। यह भी सही है कि मामला गम्भीर नही होता डीएम हरिद्वार धीराज सिंह गबर्याल को एडीएम को जांच नही सौंपनी पड़ती। हर बड़ी घटना के बाद जांच की बात तो होती है लेकिन जांच की आंच परवान चढ़ते यदा कदा ही देखा जाता है।
बड़ा और अहम सवाल यह उठता है कि क्या इन सबके बावजूद कभी ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण भी किया जाता है। मजदूर किन हालात में काम कर रहे हैं क्या उनके लिए सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम हैं या नही। एक बड़ी घटना खुद बयां कर रही है जिम्मेदार कितने गम्भीर हैं
#haridwar #dm haridwar #ssp haridwar #cm pushkar singh dhami #death #hadsa


