दिन दहाड़े घनी आबादी मे गरजे गजराज, साईकल सवार आया सामने, देखिये विडिओ।

Spread the love

हरिद्वार– सड़क पर आ धमका हाथियों का झुण्ड

हरिद्वार से लक्सर की ओर जा रहा एक साइकिल सवार झुंड की चपेट में आया

जंगली हाथी साइकिल सवार को कुचलने की ओर दौड़े।

 

हरिद्वार जनपद में जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला लगातार जारी है हरिद्वार के ग्राम मिस्सरपुर इलाके में बड़ी संख्या में जंगली जानवर आए दिन आ रहे हैं, हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों मे पिछले कुछ समय से हाथियों का झुंड क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए हुए है हालांकि अभी तक हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया था मगर अब यह हाथी भी उग्र होते हुए दिखाई दे रहे हैं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाथी एक साइकिल सवार पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है, हालांकि हाथी की चपेट से तो साइकिल सवार बच गया मगर हाथी के हमले से घबरा कर साइकिल सवार सड़क पर जा गिरा और उठ भी नहीं सका, गनीमत रही कि हाथी ने उसकी तरफ देखा तो मगर उसके बाद हाथी सीधा चला गया अन्यथा कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, हमलावर अकेला हाथी नहीं था इसके साथ एक बच्चा और दो अन्य हाथी भी झुंड में शामिल थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *