सिलक्यारा रेस्क्यू अपडेट, सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचा एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा, ये तस्वीरें आई सामने।

सिलक्यारा रेस्क्यू अपडेट, सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचा एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा, ये तस्वीरें आई सामने।
Spread the love

देहरादून/उत्तरकाशी

सिलक्यारा के टनल में फंसे श्रमिको की सामने आई पहली तस्वीरे,

दसवें दिन इंडोस्कोपी कैमरे के जरिए ली गई तस्वीरें व विजुवल

तस्वीरों व विजुवल में सकुशल नज़र आ रहे हैं सभी श्रमिक

अभी सिर्फ 12 मजदूर ही आए सामने।

सभी के स्वस्थ होने की मिली जानकारी।

सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों की आई पहली तस्वीरें,

सामने इंडोस्कोपी कैमरे के जरिए दिखाई दिये सभी श्रमिक,

दस दिन में पहली बार मिला खाना,

खाने के लिए दी गई खिचड़ी,

कैमरे पर हौसले से भरे दिखे सभी श्रमिक।

सिलक्यारा के टनल में फंसे मजदूरों के लिए सुबह की हर किरण उम्मीद जगाती है लेकिन जैसे ही सूरज की रौशनी डूबती है वैसे ही नई मुसीबत की खबर सामने आ जाती है,एक एक कर आज पुरे रेस्क्यू ऑपरेशन को 10 दिन बीत गए बीते 9 दिनों से यही चल रहा है लेकिन दसवें दिन जब फ्लैक्सी इंडोस्कोपी कैमरा टनल के अंदर पहुंचा तो देखा कि सभी श्रमिक सुरक्षित है, सभी ने राहत की सांस ली। अंदर फंसे मजदूर सुरक्षित नज़र आए। टनल के बाहर मौजूद रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने श्रमिको से बातचीत भी की।

आप लोग हौसला बनाए रखें हम सभी को जल्द बाहर निकाल लेंगे।

बातचीत का यह क्रम आगे भी जारी रहा। इस बीच बड़ी राहत की खबर यह है कि अब तक श्रमिको को खाने के लिए चना लाई बिस्किट आदि भेजा जा रहा था लेकिन अब उन्हें खाने के लिए खिचड़ी मिलेगी। ड्रिल कर मजदूरों तक भेजी गई 6 इंच की पाइप के जरिए बोटल में भरकर खिचड़ी भेजी जा रही है। यानी कई दिन बाद अब मजदूरों को भोजन के नाम पर खिचड़ी खाने को मिल रही है। खिचड़ी सुपाच्य मानी जाती है। इसलिए फिलहाल खिचड़ी ही भेजी जा रही है।

#uttarkashi  #tunnel #rescue  #pushkar singh dhami cm #uttarakhand

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *