सिल्कयारा टनल हादसे के बाद जागी सरकार, प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों की करेगी समीक्षा।

सिल्कयारा टनल हादसे के बाद जागी सरकार, प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों की करेगी समीक्षा।
Spread the love

देहरादून– रविवार से उत्तरकाशी के सिल्कयारा में टनल में मलबा गिरने के कारण फंसे 40 मजदूरों को निकालने की कोशिशे अभी भी युद्ध स्तर पर की जा रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से संपर्क में है और पल – पल का अपडेट ले रहे हैं वहीं बुधवार को दिल्ली से चिन्यालीसौंड एयर बेस पर पहुंची हाई पावर ड्रिलिंग मशीन को टनल तक पहुंचा दिया गया है जिससे ड्रिलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है विशेषज्ञों की माने तो आज शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की पूरी उम्मीद है इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल हादसे के बाद पूरे प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की बात कही है साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश को विकास की जरूरत है जिसके लिए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार सभी निर्माण कार्यो की समीक्षा करेगी और प्रदेश में सभी निर्माण कार्य के आसपास की भारण क्षमता पर भी सरकार की नजर है।

वही मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर फंसे हुए मजदूरों को जल्द निकलने की बात भी कहीं साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशंस के दौरान अंदर फंसे मजदूरों से लगातार बात की की जा रही है और मजदूरों को खाने पीने का समान और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *