टनल में फंसे श्रमिक, SDRF द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य,सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता,सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का लिया जायजा।
उत्तरकाशी– उत्तरकाशी में सिल्क्यारा-डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से करीब 49 श्रमिकों के फसने की के सुचना है, श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, इस विषय पर मुख्यमंत्रीधामी ने जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है, रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री भी कर रहे है,
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
आज खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सिल्कयारा उत्तरकाशी, निर्माणाधीन टनल में हुए भू-धंसाव का कर रहे निरीक्षण।
घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी बचाव कार्य का अधिकारियों से ले रहे फीडबैक।
रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल संचालन एवं फंसे हुए श्रमिकों के यथाशीघ्र सकुशल बाहर निकालने के लिए स्वयं घटनास्थल पर अधिकारियों एवं बचाव दल के मध्य मौजूद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में पूरी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। पूरी रात रेस्क्यू चला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है।
उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें गंभीर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।
उत्तरकाशी से लौटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पत्रकार वार्ता। कहा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है । सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने का दिया आश्वासन। कहा ए बी सी तीन प्लान पर हम लोग कर रहे हैं काम। देश भर के तमाम विशेषज्ञ मौके पर जुट गए हैं कोई भी अनहोनी नहीं होने दी जाएगी।

