नवंबर के इन दो दिन बर्फबारी, बरसात का अलर्ट, मौसम केंद्र देहरादून ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, बदलेगा मौसम।

नवंबर के इन दो दिन बर्फबारी, बरसात का अलर्ट, मौसम केंद्र देहरादून ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, बदलेगा मौसम।
Spread the love

देहरादून– मौसम केंद्र देहरादून ने प्रदेशभर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम करवट लेने का काम करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 9 और 10 नवंबर को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों जैसे उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ इत्यादि में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 10 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ने के आसार है और 11 नवंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

#imduttarakhand #chamoli #uttarkashi #rudraprayag #pithoragadh

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *