तीन दिवसीय प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय नेता, केदारनाथ की सांयकालीन आरती में पहुंचे राहुल गांधी।

तीन दिवसीय प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय नेता, केदारनाथ की सांयकालीन आरती में पहुंचे राहुल गांधी।
Spread the love

देहरादून– राहुल गाँधी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज से तीन दिन तक बाबा केदारनाथ की शरण में पहुंचे। ऐसे समय में जब चुनाव प्रचार जोरों पर है, राहुल की केदारनाथ धाम की तीन दिवसीय निजी आध्यात्मिक यात्रा के राजनीतिक मायने भी हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे। वे दोपहर को उनके हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ स्थित एमआई – 26 हेलिपैड पर लैंड किया। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश, जिला स्तरीय नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

रविवार को दोपहर को राहुल गांधी केदारनाथ पहुंचे। हेलिपैड से मंदिर परिसर तक उन्होंने लोगों से गर्मजोशी के साथ भेंट कर हाथ मिलाया। वह मंदिर के समीप ही राजस्थान भवन काबरा निकेतन पहुंचे। शाम को 5.30 बजे राहुल गांधी भगवान केदारनाथ की सांयकालीन आरती में शामिल हुए। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि तीर्थपुरोहित समाज द्वारा राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया है। सोमवार को तीर्थपुरोहित समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता से भेंट करेगा। इस दौरान तीर्थपुरोहितों की समस्या पर चर्चा की जाएगी। केदारनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता मनोज रावत ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन सोमवार को वह केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार के पूजा-अर्चना कर दर्शन करेंगे।

राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस की नरम हिंदुत्व रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनावी राज्यों में बीजेपी के आक्रामक अभियान के खिलाफ राहुल की जवाबी राजनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह राहुल गांधी का निजी दौरा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के बीच राहुल गांधी का अचानक बाबा केदारनाथ के दर्शन करना और वहां उनका तीन दिवसीय प्रवास राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सत्ता विरोधी लहर जैसे अपने नए आकर्षक चुनावी वादों पर भरोसा कर रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *