सितारगंज में विजिलेंस की कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिफ्तार।
देहरादून– विजिलेंस टीम ने आठ हजार रिश्वत लेते पटवारी त्रिलोचन सुयाल को गिरफ्तार किया है। पटवारी साधुनगर सरौजा, उप तहसील नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर को उनके सरकारी कार्यालय ग्राम सनखरी कला, नानकमत्ता से गिरफ्तार किया गया।
सितारगंज में विजिलेंस की कार्रवाई, भूमि विवाद में रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक, नानकमत्ता के रहने वाले ग्रामीण ने शिकायत दी थी। बताया था कि खेत में धान की रोपाई की थी। जब धान पकने पर वह काटने गया तो गुरदीप कर और उसके परिवार सदस्य धान नहीं काटने दे रहे थे। इसकी शिकायत तहसील में दी गई। जिस पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल ने पहले भूमि पर विवाद होने की रिपोर्ट लगाई। पुनः उपजिलाधिकारी को प्रार्थना- पत्र देने पर पटवारी ने अपनी रिपोर्ट दोबारा लगाई। आख्या में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाई। इसके एवज में आठ हजार की रिश्वत मांगी गई। इसी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। निदेशक सतर्कता ने ट्रैप टीम को 5 हजार नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

