टिहरी के प्रभारी मंत्री ने मनाया जनपद टिहरी में स्थापना दिवस

टिहरी के प्रभारी मंत्री ने मनाया जनपद टिहरी में स्थापना दिवस
Spread the love

उत्तराखंड – जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री माननीय डॉ हरक सिंह रावत द्वारा जनपद मुख्यालय टिहरी में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
डॉ हरक सिंह रावत द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम में सम्मलित होकर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण हमे अपनों की कुर्बानी के बाद हमे मिला है। प्रदेश सरकार इस राज्य को उत्तरोत्तर गति से आगे ले जाने के लिए कार्यरत है।

डॉ हरक सिंह रावत ने माननीय प्रधानमंत्री जी की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि जिस तरह माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश अपने विकास की उपलब्धियां को प्राप्त कर रहा है, हमे विश्वास है यह कार्य आगे भी ऐसे ही सतत जारी रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री मोदी के विजन से उत्तराखंड प्रदेश देश मे ही नही अपितु विश्व में अपनी पहचान बना रहा है।

माननीय प्रभारी मंत्री जी के द्वारा समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही इस आंदोलन में अपना सर्वस्व दान करने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *