पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़।
देहरादून– एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में 34 किलोग्राम हीरोइन के साथ एक नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। ऐसे में पुलिस पूछताछ में सामने आया था बरामद की गई कोकीन सीमा पार से लाई जा रही थी, पकड़े गए तस्करों द्वारा तलाशी, नाकों पर चेकिंग से बचने के लिए फर्जी कागजात व फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल किया गया था। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के तार उत्तराखंड से जुड़े थे, जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी एसटीएफ उत्तराखंड को दी, जिसके बाद एसटीएफ ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन चला कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 2 आरोपियों को उधम सिंह नगर जिले गिरफ्तार कर लिया, मामले पर जानकारी देते हुए STF के SSP आयुष अग्रवाल ने कहा आरोपी एक प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे जिसकी आड़ में वह फर्जी दस्तावेज बनाने काम करते थे।
नार्को-आतंकी माड्यूल कनेक्शन जम्मू कश्मीर में बीते माह पकड़े गये कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क में संलिप्त दो आरोपियों को किया उधमसिंह नगर से गिरफ्तार।
उत्तराखण्ड एसटीएफ ने उधम सिंह नगर से किया गया गिरप्तार, पकड़े गये अपराधियों की गिरफ्तारी के किए उत्तराखण्ड एसटीएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया रूद्रपुर उद्यमसिंह नगर में ज्वांइट ऑप्रेशन ।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने पकड़ी गयी करोंड़ो रूपये की कोकीन में संलिप्त अपराधियों के नेटवर्क में शामिल दोनों अभिक्युतों को गिरफ्तार।
भारी मात्रा में नकली कागजात, मोहरों व उपकरण एसटीएफ ने किये गये बरामद
पूरे ऑपरेशन की एसएसपी एसटीएफ ने स्वंय संभाली थी कमान, पिछले 20 दिनों से इस मामले में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा तलाशा जा रहा था जम्मू मामले का उत्तराखण्ड कनेक्शन।
प्रिंटर, पासपोर्ट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आधार सहित अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद, कृष्ण पाल और दीपचंद की गिरफ्तारी।

