रील के चक्कर में पुलिस ने बनाई रेल, अब पहुंचे जेल।

रील के चक्कर में पुलिस ने बनाई रेल, अब पहुंचे जेल।
Spread the love

देहरादून/पटेलनगर–  सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा शिमला बायपास रोड में सेंड ज्यूड चौक पर सड़क के बीच चारपाई डालकर वीडियो बनाकर यातायात को अवरुद्ध करते हुए गौरव कश्यप पुत्र विश्वास कश्यप निवासी सेवला कला थाना पटेल नगर देहरादून व अब्दुल शमी पुत्र आसिफ हुसैन निवासी तेल पर चौक मेहुवाला थाना पटेल नगर देहरादून ने अपनी जान को भी जोखिम में डाला जा रहा था, पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 283/341 भादवी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

देहरादून में रील बनाना महंगा पड गया… दअरसल रील बनाने के लिए एक युवक ने बीच चौराहे पर ही खाट बिछाई और इस पर लेटकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस को रील मिली तो कुछ देर बाद दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे की घटना शिमला बाईपास चौक स्थित सेंट ज्यूड्स चौक की है। यहां से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। इसमें एक युवक ने चौक पर खाट बिछाई और चादर ओढ़कर लेट गया। बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा था। पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की तो युवकों का भी पता चल गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गौरव कश्यप निवासी सेवला कला और अब्दुल शमी निवासी मेहुवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *