आखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सर पर उठाया गैस सिलेंडर
उत्तराखंड- प्रदेश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध में आज कांग्रेसियों ने देहरादून स्थित पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का विरोध किया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, वही प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने अपने सर पर गैस का सिलेंडर उठाकर बढ़ती कीमतों का विरोध किया, वही पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए, जबकि केन्द्र सरकार ओर राज्य सरकार की ओर से जनता को जो हाल ही में राहत दी गई है, वह सिर्फ ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब तक सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगाएगी तब तक कांग्रेसियों का आंदोलन जारी रहेगा,सरकार को चाहिए कि वह जनता को महंगाई से राहत दिलाने का काम करे।


