उत्तराखंड में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की अध्यक्षता, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हुए शामिल, मध्यप्रदेश सीएम एवं छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री वर्चुअली रहे बैठक में मौजूद,बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीम इंडिया कांसेप्ट को धरातल पर उतारने का किया गया प्रयास।
–उत्तराखंड में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
–केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की अध्यक्षता देहरादून/टिहरी– मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24 वीं बैठक उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमिय शाह ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का हिस्सा बने। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, अंतर राज्य परिषद सचिवालय की सचिव के साथ चारो प्रदेश के मुख्य सचिव भी मौजूद रहे।
*एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन पर हर्ष*
ऐसा पहली बार हुआ जब भारत ने एशियन गेम्स के विभिन्न खेलों में सौ से अधिक हासिल किए। बैठक के आरंभ में सभी खिलाड़ियों का अभिनन्दन करते हुए उनकी सफलता को शानदार बताया गया। गृह मंत्री ने भारत के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया। बैठक में मध्य क्षेत्रिय परिषद द्वारा चंद्रयान मिशन3 की सफलता, जी 20 बैठक के सफल आयोजन के साथ नए संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास होने का स्वागत किया गया।
*राज्यों का देश की जीडीपी में बड़ा योगदान*
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा मध्य क्षेत्रिय परिषद के सकारात्मक योगदान सामने आ रहे हैं। देश की जीडीपी में मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ बड़ा योगदान दे रहे हैं। परिषद में शामिल सभी राज्य कृषि, खनन, जलापूर्ति, एवं पर्यटन के जरिए देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। शाह ने कहा इन राज्यों के बिना जलापूर्ति की कल्पना नही की जा सकती। उत्तराखंड दिल्ली सहित अन्य राज्यों को स्वक्छ वायु भी प्रदान कर रहा है।
*किसानों को मिलने वाला है बड़ा फायदा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों में हमेशा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता रहा है। इस बैठक में भी पीएम मोदी के प्रयासों के जरिए किसानो को और मजबूत बनाने और जोर दिया गया। आज की बैठक में कोदो एवं कुटकी श्री अन्न उपज के लिए बेंचमार्क मूल्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। अब इन दोनों मिलेट्स का न्यूनतम समर्थन मूल्य रागी के बराबर होगा। माना जा रहा है इस बड़े कदम के जरिए कोदो एवं कुटकी पैदा करने वाले किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
*5किमी के हर गाँव मे बैंक की सुविधा*
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए हर 5 किलोमीटर तक कि दूरी पर बैंकों को स्थापित किए जाने पर चर्चा की गई। देश मे दो लाख नई PACS गठन के साथ रॉयल्टी एवं खनन सम्बन्धी मुद्दों के साथ वामपंथी, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के निर्माण आदि पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने खास तौर पर स्कूली बच्चों के ड्राप आउट दर के साथ कुपोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात की। शाह ने कहा कुपोषण की समस्या पर सभी राज्यों को संवेदनशील होकर कार्य करने की जरूरत है। गृह मंत्री के अनुसार क्षेत्रिय परिषद अपनी भूमिका को पूरी तरह आत्मसात कर रहे हैं। जरूरत है कि इस प्रयास में और तेजी लाई जाए।

