लंदन दौरे से लौटे सीएम धामी का भव्य स्वागत, 12 हज़ार 500 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन।

लंदन दौरे से लौटे सीएम धामी का भव्य स्वागत, 12 हज़ार 500 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

इन्वेस्टर्स समिट को लेकर लंदन दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वापस लौट आए हैं। उत्तराखंड में आगामी दिसंबर महीने में इन्वेस्टर समिट होनी है। जिसके लिए मुख्यमंत्री चार दिनों तक लंदन दौरे पर रहे। यहां आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हज़ार पांच सौ करोड रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर करार हुआ है। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री के देहरादून पहुंचने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ब्रिटेन के बहुत से उद्योगपति उत्तराखंड में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडायों से भी अपील की है कि वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करें।

आपको बता दें की आगामी दिसंबर माह में होने वाले इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले चार दिनों तक लंदन के दौरे पर रहे। और वहां पर आयोजित विभिन्न बैठकों में उत्तराखंड में लगभग 12 हजार 5 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार भी किया। लंदन दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि दिसंबर माह में इन्वेस्टर समिट प्रस्तावित है और उत्तराखंड में कई बड़े उद्योग लगाए जाएंगे जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार मुहैया हो सकेगी। इसके अलावा उत्तराखंड आर्थिक रूप से मजबूत भी होगा। अपने चार दिवसीय लंदन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के साथ उत्तराखंड में निवेश के लिए करार किए जाने पर प्रसन्नता जताई है और कहा है कि काफी संख्या में उद्योगपति उत्तराखंड आना चाहते हैं।

कांग्रेस के पूर्व मन्त्री व वर्तमान विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे पर हुए एमओयू साइन का स्वागत किया है। अभी एमओयू साइन हुए हैं यह अच्छी बात है। जब यह काम धरातल पर नजर आएगा तो हम खुद भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने जाएंगे। यानी कि कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि एमओयू साइन होने और धरातल पर काम होने में फर्क है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन दौरा इन दिनों खूब चर्चाओं में है। जिस तरह से लगभग 12 हज़ार 500 करोड रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर करार हुआ है इससे भाजपा गदगद दिखाई दे रही है। दिसंबर माह में उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट होना है और उससे पहले जिस तरह से सीएम धामी के लंदन दौरे के दौरान एमओयू साइन हुए हैं यह प्रदेश के लिए एक शुभ संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि धरातल पर किस तरह से विकास और रोज़गार मिलेगा ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *