उत्तराखंड में महिला कांग्रेस की नेताओं ने मुंडवाया सिर, अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने पर कूच।
देहरादून– प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज सीएम आवास कूच किया गया, इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी मर्डर केस , डेंगू, बेरोजगारी ,बढ़ती महंगाई , और बढ़ते महिला अपराधों के चलते यह कूच किया गया।
सीएम आवास कूच के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहे ।
देहरादून में महिला कांग्रेस ने अपने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ अंकिता भंडारी हत्याकांड के 1 साल पूरे होने के बाद भी हत्यारों को सजा न मिलने सहित और भी तमाम मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले ही हाथीबड़कला में तमाम कांग्रेस के लोगों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया । यहां महिला कांग्रेस के नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। लेकिन महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कई कोंग्रेसी महिला भी बैरिकेडिंग तक पहुंच गई और बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर नरेबाज़ी की।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी का नाम सामने आया था सरकार उसे बचाना चाहती है और यही वजह है कि 1 साल पूरा होने के बाद भी अभी तक हत्यारों को सजा नहीं हो पाई है। जो गिरफ्तार है उनको भी सबूतों के आभाव मे जल्द ही ज़मानत मिल जाएगी। जैसे सरकार के कमजोर पैरवी से आज हाकम सिंह को कई धाराओं मे ज़मानत मिल गई है।
वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी शामिल हुए हरीश रावत ने कहा, अंकित हत्याकांड में वह वीआईपी कौन है जिसमें देहरादून और दिल्ली दोनों मौन हैं। हरीश रावत ने कहा कि इसी मौन को तोड़ने के लिए आज कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया है।
देहरादून में मुख्यमंत्री आवास के लिए इस कूच का आवाहन महिला कांग्रेस की ओर से किया गया था। जहां पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक रही थी। वहीं सड़क पर बैठकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य महिलाओं ने विरोध में अपना सिर मुंडवाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सुनने को तैयार नहीं है और ये हमारी ओर से अंकिता भंडारी के लिए श्रद्धांजलि है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि, यह समझ में नहीं आ रहा है कि इतने प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? सालभर बाद भी परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है और यही वजह है कि आज कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा है।
बताते चलें कि उत्तराखंड में पिछले साल 18 सितंबर 2022 को अंकिता हत्याकांड हुआ था। जिसमें प्रदेश में आम लोगों में भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था। 18 सितंबर को अंकिता भंडारी हत्याकांड को पूरा 1 साल हो गया है। अभी तक हत्यारों को सजा नहीं मिलने और जिस वीआईपी का नाम इस पूरे प्रकरण में सामने आया था, वह नाम सार्वजनिक न होने के चलते विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

