पीएम के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने तले पकोड़े,भाजपा इसको सेवा सप्ताह के रूप में मना रही।
देहरादून– भाजपा ज़िलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने गंगोत्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा एवं माँ गंगा की आरती कर प्रधानमंत्री मोदी के सुदीर्घ जीवन के साथ देश को उनका चीरकाल तक नेतृत्व प्रदान हो और भारत माँ विश्वगुरु की पदवी को पुनः प्राप्त हो एवं मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हो की कामना की गई । आरती में गंगोत्री मंदिर समिति एवं पुरोहित समाज द्वारा भाग लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कांग्रेस बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर सहित आयोजित किया जा रहे अन्य कार्यक्रमों पर कटाक्ष किया है उन्होंने कहा है कि देश में पीएम मोदी के कार्यकाल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हैं। वहीं कांग्रेस के इस कटाक्ष पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले 70 सालों के दौरान कांग्रेस ने क्या किया है यह सब को पता है उन्होंने सभी से शैक्षिक रक्तदान में सहयोग करने की अपील की है।
आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस है भाजपा इसको सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है तो वहीं कांग्रेस इसको राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही है।
कांग्रेस युवा मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पकोड़े तलने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को काफी खरी खोटी सुनाई है कांग्रेस की मानें तो पीएम मोदी ने युवाओं को 2 करोड़ रोज़गार देने के नाम पर महज़ कुठाराघात किया है इसलिए आज देश का युवा पकोड़े तलने के लिए मजबूर है क्योंकि रोज़गार मुहैया कराना मोदी सरकार के नियंत्रण में नहीं है।

