उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, हरिद्वार बरसाती नदी में फंसी नेपाली यात्रियों की बस।

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, हरिद्वार बरसाती नदी में फंसी नेपाली यात्रियों की बस।
Spread the love

देहरादून– मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में अगले चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग में एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है, मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तक पूरे प्रदेशभर में बारिश रहने का अनुमान है,वहीं राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में भी बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेशभर में आने वाले दो से तीन दिनों यानि 18 सितंबर तक मौसम बदला रहेगा, वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, ऐसे में ये कहा जा सकता है कि सितंबर के आखरी सप्ताह में हो रहे मानसून की विदाई से पहले पूरे प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है जहां पहाड़ी जनपदों में बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर है। इसी के चलते हरिद्वार जनपद में बरसाती नदी में 53 नेपाली यात्रियों से भरी एक बस फंस गई। जिनको कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते एहतियात बरतने की जरूरत है।

 

#weatheruttrakhand

#pmo

#pushkarsinghdhami

#cmuttrakhand

#uttrakhandpolice

#dipruttrakhand

#sdrfuttrakhand

#mausamkendradehradun

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *