पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देहरादून हरिद्वार और नैनीताल को मिले नए कप्तान।
देहरादून– पुलिस महकमे हुए हुए ट्रांसफर,
8 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले,
IPS नीलेश आनंद भरणे को आईजी कुंमाऊ से आईजी पी एंड एम,
IPS योगेंद्र रावत को डीआईजी अभिसूचना से डीआईजी कुंमाऊ की मिली जिमेदारी,
IPS दलीप कुंवर को डीआईजी अभिसूचना भेजा गया,
IPS प्रहलाद नारायण मीणा को SSP नैनीताल बनाया गया,
IPS अजय सिंह को हरिद्वार से देहरादून SSP की मिली जिमेदारी,
IPS पंकज भट्ट को नैनीताल एसएसपी से हटा कर सेनानायक 46वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया,
IPS प्रमेंद्र डोभाल को एस पी चमोली से हटाकर हरिद्वार का SSP बनाया गया,
iPS रेखा यादव को एस पी ट्रैफिक हरिद्वार से हटाकर एस पी चमोली बनाया गया।

उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शासन ने देहरादून समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। इसके तहत अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है, उनकी जगह हरिद्वार में चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनकि जगह पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। वही देहरादून के पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर को डीआईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। जबकि नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को 46वीं बटालियन पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है। नैनीताल की जिम्मेदारी अब आईपीएस प्रह्लाद सिंह मीणा देखेंगे। इसके साथ ही एसपी यातायात हरिद्वार रेखा यादव को चमोली का पुलिस कप्तान बनाया गया है। आपको बता दें कि चमोली पुलिस कप्तान रहे प्रमेंद्र डोबाल को हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

