महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, युवती के सिर पर चोट के कई निशान, पुलिस जाँच में जुटी।

महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, युवती के सिर पर चोट के कई निशान, पुलिस जाँच में जुटी।
Spread the love

देहरादून– देहरादून में बढ़ता जा है क्राइम का ग्राफ, आज सुबह प्रवेश कुमाडी ग्राम प्रधान सौडा सरौली द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी कि थानो रोड मुख्य मार्ग से लगभग 2 किमी की दूरी पर ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस टीम के घटनास्थल ग्राम सिरवाल गढ पहुंचे, जहा सड़क किनारे कच्ची नाली में एक अज्ञात महिला का शव पडा हुआ मिला, जिसके माथे पर व सिर के पीछे के तरफ गंभीर चोट होना व महिला की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाया गया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई, महिला के शिनाख्त नही हो पायी है। मृतका के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय का आमजन से अनुरोध है कि यदि उक्त महिला के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो निम्न नंबरो पर आप उक्त जानकारी साझा कर सकते है।

DIG/SSP देहरादून- 9411112706

SP CITY देहरादून – 9411112725

CO डोईवाला – 7351287987

थानाध्यक्ष रायपुर – 9411112823

उम्र 25 से 30 वर्ष लगभग, कद 5 फिट 1 इंच, रंग गोरा, गले पर स्टार का टैटू का निशान बना हुआ है, सफेद रंग की फ्राक पहनी है, जिस पर नीले रंग के फूल बने है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *