बागेश्वर की जनता ने एक बार फिर कमल पर जताया भरोसा, प्रत्याशी पार्वती दास ने जनता का किया आभार व्यक्त।

बागेश्वर की जनता ने एक बार फिर कमल पर जताया भरोसा, प्रत्याशी पार्वती दास ने जनता का किया आभार व्यक्त।
Spread the love

देहरादून– बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास जी को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रूके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा।

बागेश्वर उपचुनाव में कांटे की टक्कर के बीच बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को शिकस्त देने का काम किया है। पहले राउंड में बढ़त लेने के बाद लगातार पिछड़ते चले गए कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीजेपी मुख्यालय में जीत का जमकर जश्न मनाया गया है। जहां बम पटाखों के साथ मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है की आयातित प्रत्याशी बसंत कुमार के सहारे कांग्रेस ने जीत की तैयारी की थी। लेकिन आम जनता ने बीजेपी सरकार की नीतियों विकास कार्यों को देखकर वोट किया।

कैबिनेट मन्त्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की उत्तराखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करिश्माई नेतृत्व भाजपा के लिए चमत्कार का काम कर गया। बागेश्वर उपचुनाव में जिस प्रकार से आखिरी क्षणों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली और जनता के बीच पहुंचे.. उससे बागेश्वर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया और बागेश्वर यूपी चुनाव में जो कड़ी टक्कर भाजपा को मिल रही थी उसमें बीजेपी को जीत हासिल हुई है। बागेश्वर जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की ये चुनाव भाजपा कांग्रेस का नहीं बल्कि भाजपा वर्सेस इंडिया का चुनाव था जिस पर भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।

वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी चुनावी परिणाम पर बागेश्वर की जनता का आभार प्रकट किया .. जिन्होंने कांग्रेस को अपना प्यार और स्नेह देते हुए इस चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अगर सत्ता पक्ष सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं करता तो इस चुनाव के परिणाम कुछ और होते।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *